Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मांगें जायज पर रास्ता रोक लेना गलत: कलेक्टर

युवा मजदूर कल्याण संघ दुर्गूकोंदल का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। संघ से जुड़े लोग 9वें दिन भी धरनास्थल पर डटे रहे। आंदोलनकारियों का कहना है शासन प्रशासन और कंपनी जानबूझकर हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मजदूरी की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगी।
इधर आंदोलनकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी तथा कलेक्टर चंदन कुमार से भी चर्चा की। दोनों ने आंदोलनकारियों की मांगो को जायज बताते रास्ता रोककर आंदोलन करने के तरीके को गलत बताया। साथ ही कहा हड़ताल समाप्त करें तथा चर्चा करें, चर्चा से ही समस्या का समाधान होगा।
हाहालद्दी माइंस में मजदूरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे युवा मजदूर कल्याण संघ और परिवहन संघ दुर्गूकोंदल का प्रतिनिधिमंडल भानुप्रतापपुर विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी से मिले। प्रदर्शन के कारण सहित अपनी मांगों की जानकारी दी। विधायक मंडावी ने कहा उनकी मांगे जायज है। माइंस क्षेत्र में खुला है तो लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। इस मांग में मैं भी आप सबके साथ हूं। लेकिन उसमें पहले से जो लोग रोजगार कर रहे हैं, कई लोग ट्रक व्यवसाय से जुड़े हैं उनका भी नुकसान हो रहा है उनके हित को देखते संवैधानिक तरीके से पनी मांग रखना चाहिए।

मजदूरी मांगना आपका अधिकार: कलेक्टर
विधायक मंडावी ने कलेक्टर चंदन कुमार से भी चर्चा की और दुर्गुकोंदल के युवा मजदूर कल्याण संघ की मांगों को प्राथमिकता पूरा कराने प्रयास करने कहा। इसके बाद शाम 4 बजे युवा मजदूर कल्याण संघ और परिवहन संघ दल प्रतिनिधि मंडल ने कांकेर पहुंच कलेक्टर चंदन कुमार से भेंटकर अपनी मांगे रखी। कलेक्टर ने युवा कल्याण मजदूर संघ की मांगों को जायज बताया और कहा उनकी मांगे जायज है पर रास्ता जाम कर इस प्रकार दबाव डालना अच्छा नहीं है। मजदूरी की मांग कर सकते हैं। मजदूरी मांगना आपका हक है। रास्ता छोड़कर प्रदर्शन करें तो प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to stop the way is justified: Collector


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ZjfCE
via IFTTT

No comments