शहर में केस घटे पर जिले में नहीं, संक्रमण की दर 3 फीसदी
कोरोना के नए केस मिलने के मामले में शहरवासियों को राहत मिली है। बीते चार दिनों से शहर में 5 से भी कम केस मिले हैं। पर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है। अबतक जिले में 2 हजार लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।
बुधवार की देर रात 1 एवं गुुरुवार को 17 कुल 18 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें कुनकुरी में 6, लोदाम में 5, मनोरा में 3, बगीचा, फरसाबहार, दुलदुला, एवं जशपुर से 1-1 केस हैं। वहीं गुरुवार को 8 मरीज को स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। कोविड केयर सेंटर कुनकुरी से 1, होम आइसोलेशन से 5 तथा जशपुर लाइवलीहुड से 2 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में गुरुवार काे कुल 610 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया। जिसमें 447 व्यक्तियों का रेपिड एंटीजन टेस्ट कीट से जांच में 16 पाॅजिटिव मिले। इसी तरह 99 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजा गया अाैर 64 ट्रू-नाॅट सैंपल लिया गया। जिले में अब तक कुल 56 हजार 390 सैंपल कलेक्ट कर जांच किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6qflo
via IFTTT
No comments