बदमाशों ने घर के बाहर खड़े पिकअप से चुरा लिए कपड़े
पत्थलगांव भातुडांड मार्ग पर स्थित एक घर के सामने खड़ी पिकअप में रखे कपड़े के गठान चोरी हो गई। राधे श्याम के यहां किराए में रहने वाले लालबाबू शाह ने बताया कि वह फुटपाथ पर कपड़े की दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाता है। रोजाना की तरह व्यापार करने के बाद सामान को घर के सामने पिकअप लॉक एवं तिरपाल से ढंक कर घर में चला गया था। लालबाबू ने सुबह जब देखा तो पिकअप का तिरपाल खुला हुआ था और पिकअप में रखे लगभग चार गठान से कपड़े गायब थे। बदमाशों ने तिरपाल की रस्सी काट कर पिकअप में रखे हुए गठान को खोल दिया और छांट छांट कर महंगे व गर्म कपड़े चोरी कर लिए। लालबाबू ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में कर दी है।
सीसी कैमरे में नहीं मिला फुटेज - बताया जाता है कि राधेश्याम के घर में लगे सीसी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन जब फुटेज देखने के लिए जांच की गई तो पता चला की फुटेज नहीं मिल सका है। वहीं देर रात पुलिस को लंजियापारा मार्ग पर एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है। चोरी गए कुछ कपड़े बगल खेत में भी मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32hIZbC
via IFTTT
No comments