Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर तीरथगढ़ व्यूपॉइंट के पास पलटा, 14 घंटे लगा जाम

दरभा-झीरम घाट के तीरथगढ़ जाने वाले मार्ग पर व्यू पॉइंट के पास ही सोमवार की रात 9 बजे के करीब हैदराबाद से मशीनरी लेकर भिलाई जा रहा एक ट्रक अनियत्रिंत होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन बंद हो गया और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
मंगलवार सुबह क्रेन से ट्रक और मशीनरी को हटाया गया और 11 बजे आवागमन पूरी तरह से शुरू हो पाया। दरभा थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि ट्रक चेन्नई से भिलाई जा रहा था। ट्रक में मशीनरी लोड थी। रात 9 बजे के करीब अचानक ही ट्रक व्यू पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इसके बाद सड़क के दोनों और गाड़ियों की कतार लगने लगी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले मौके पर पहुंचने के बाद सड़क के किनारे से छोटी यात्री गाड़ियों को निकाला गया। रात 2 बजे तक कार, जीप, पिकअप जैसी गाड़ियों को घाट से निकलवा दिया गया था। चूंकि जिस स्थान से छोटी गाड़ियों को घाट से निकाला गया वहां बड़ी गाड़ियों को निकलने जितनी जगह नहीं थी। ऐसे में रात में बड़ी गाड़ियों को घाट में ही खड़ा करवाकर गाड़ियों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह क्रेन की सहायता से पहले मशीनों को सड़क से हटाया गया और इसके बाद फिर ट्रक को किनारे रखवाया गया। सुबह 11 बजे के करीब घाट में फिर से आवाजाही शुरू हो पाई। गौरतलब है कि इस घाट पर 15 दिन पहले भी एक ट्रक पलट गया था। इसके अलावा दरभा गांव से कुछ दूर पहले भी एक ट्रक पलट गया था और फिर उसमें आग लग गई थी। इस घाट में हाल के दिनों में लगातार हादसे हो रहे हैं।

15 घंटे फंसे रहे ट्रक और बसें
ट्रक के पलटने से सोमवार रात 9 बजे घाट में जाम लगना शुरू हुआ जो दूसरे दिन मंगलवार सुबह 11 बजे तक जारी रहा। करीब 15 घंटे तक घाट में ट्रकें, बस और अन्य बड़ी गाड़ियां फंसी रही। पुलिस अफसरों के अनुसार रात में ठंड बेहद ज्यादा थी। ऐसे में कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी करवाई गई थी ताकि लोग आग ताप सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trailer carrying machine overturned near Tirathgarh viewpoint, jammed for 14 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aBhoqP
via IFTTT

No comments