Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एमबीबीएस के बाद अब नर्सिंग कक्षाएं भी लगेंगी

आयुष यूनिवर्सिटी ने एमबीबीएस की पढ़ाई नियमित तौर पर शुरू करने के आदेश के बाद अब नर्सिंग कॉलेजों में कक्षाएं और हॉस्टल शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आयुष यूनिवर्सिटी ऐसी पहली यूनिवर्सिटी है जिसने कोरोना संक्रमणकाल के बाद बंद पड़ी कक्षाओं और हॉस्टल को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी से नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति मिलने के बाद अब सरकारी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य ने भी एक दिन पहले छात्राओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सरकारी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य स्वर्णलता पीटर ने बताया कि कॉलेज और हॉस्टल खोलने के आदेश मिल गये हैं। हमने छात्राओं को इस संबंध जानकारी देने के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि छात्रओं को हॉस्टल में तभी इंट्री मिलेगी जब वे अपनी कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जमा करेंगी। इसके अलावा हॉस्टल और कॉलेज परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड से बचाव के दूसरे तरीकों पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा जिन छात्राओं में सर्दी खांसी के लक्षण होंगे उन्हें कॉलेज और हॉस्टल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

अब एक कमरे में नहीं रहेंगी 4-4 छात्राएं
सरकारी कॉलेज के हॉस्टल में कोरोना संक्रमणकाल के दौरान एक कमरे में 4-4 छात्राओं को रखा जा रहा था लेकिन अब कोविडकाल के बाद जब दोबारा से कॉलेज और हॉस्टल की शुरुआत हो रही है तो कमरों में छात्राओं की संख्या को कम करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी परिसर में इतनी जगह नहीं है कि हर कमरे में सिंगल बेड लगाए जा सकें। वहीं यदि हॉस्टल में रहने के दौरान अचानक किसी छात्रा में कोविड के लक्षण डेवलप होते हैं तो उसके अलग से रहने की व्यवस्था की जा रही है।

जनवरी से कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव रखा
इधर राज्य की दूसरे यूनिवर्सिटियों में क्लासेस शुरू करने के लिए 8 सरकारी और 7 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कुलपतियों की बैठक कुछ दिनों पहले रायपुर में हुई थी। बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार ने भी जनवरी से क्लासेस शुरू करने की राय दी है। अलग-अलग चरणों में कक्षाओं की शुरुआत की जा सकती है। कुलपतियों की बैठक में जो राय दी गई है उस पर राज्य सरकार को निर्णय लेना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34CpNXe
via IFTTT

No comments