Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

तापमान 6.7 डिग्री, देर रात व्यवस्था देखने निकले कलेक्टर-एसपी

बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे जा चुका है। सोमवार की रात जहां पारा 7.3 डिग्री पर था, वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसे में सोमवार की रात रही कड़ाके की ठंड के बाद ये और ज्यादा बढ़ गई है। इधर प्रदेश में सबसे कम तापमान के मामले पर जगदलपुर दूसरे नंबर है। पहले नंबर पर अंबिकापुर है, जहां 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
इधर रात में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा आधी रात को शहर में निकले और लोगों के लिए नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही शहर में जले अलाव में वे आग सेंकते रहे।

कलेक्टर-एसपी ने लोगों को शॉल-स्वेटर भी बांटे
शहर में बढ़ रही ठंड के चलते नगर निगम की व्यवस्था देखने, रास्ते में सोने वाले गरीब और राहगीरों की स्थिति का जायजा लेने सोमवार की देर रात कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने शहर का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और ठंड से बचने उन्हें शॉल-स्वेटर और कंबल दिए। शहर के सिरहासार चौक, संजय बाजार और नया बस स्टैंड इलाके पर पहुंचकर उन्होंने अलाव की व्यवस्था देखी। इसके अलावा लोगों से सुविधाओं की जानकारी भी ली।

पूरे हफ्ते छाएगा घना कोहरा, खुला रहेगा आसमान
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट के साथ 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का प्रतिशत सुबह साढ़े 8 बजे 66 तो शाम साढ़े 5 बजे 39 प्रतिशत दर्ज किया गया। इधर मंगलवार की शाम 5.32 बजे सूर्यास्त हो गया, वहीं बुधवार की सुबह 6.29 बजे सूर्योदय होगा। अगले 1 हफ्ते में आसमान के खुले रहने के चलते घना कोहरा छाने के आसार हैं। आसमान खुला होने से अभी ठंड के रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

6 साल पहले 2014 में 6 डिग्री पर पहुंचा था पारा
सोमवार को पारा 4 डिग्री नीचे जाने के बाद मंगलवार को सामान्य से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पिछली बार 22 दिसंबर 2014 को ही तापमान 6 डिग्री तक गया था। इसके बाद इस साल तापमान इतना नीचे गया है। यानि 6 साल में पहली बार पारा इतना नीचे तक पहुंचा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature 6.7 degrees, late night system turned out to be Collector-SP


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rlub6K
via IFTTT

No comments