Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कुम्भकार समाज की एकता अन्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत: गोमती

कुंभकार समाज के विष्णु महायज्ञ सह चक्र पूजा का समापन हो गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन विधिवत पूजा अर्चना की गई। साथ ही धार्मिक मनोरंजक कार्यक्रम के साथ समाज के युवा वर्गों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें ओडिशा, झारखण्ड सहित छत्तीसगढ़ के दूर दराज शहरों से उपस्थित समाज के लोग एवं क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए।
अंतिम दिन पूजा में सांसद गोमती साय, कौशल्या साय, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, शम्भूनाथ चक्रवती, दिनेश प्रसाद, बलराम भगत शामिल हुए। उन्हांेने समाज की एकजुटता पर खुशी जताते हुए ऐसे धार्मिक आयोजन आगे भी करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि कुंभकार समाज सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है,देश को सशक्त बनाने में कुंभकार समाज का महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, वहीं समाज की एकजुटता की प्रशंसा की।श्रीमती कौशल्या साय ने भी अपने संबोधन में कुंभकार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ की प्रशंसा करते हुए समाज के लोंगो समाज की मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखने की बात कही।
डीडीसी सालिक साय ने कुंभकार समाज द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संगठन की शक्ति समाज को एकजुटता प्रदान कर सकती है। इसी के माध्यम से समाज को उत्तरोत्तर प्रगति पर ले जाया जा सकता है।इसलिए हर इंसान में एकता एवं एकजुटता के लिए समाज में कार्य करना चाहिए। इस मौके पर समाज के विद्याधर राणा,निरंजन साय,शंभु नाथ चक्रवती, कृष्ण प्रजापति,दिनेश कुमार प्रजापति,अरविंद महतो,परशु राम ,यमुना दानी,भागवत मानिक, राजेन्द्र मानिक,भवानी मानिक, वरुण मानिक, अरुण मानिक सहित जिले भर के समाज के लोग
शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Integration of Kumbhakara society as an inspiration for other society: Gomti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rnNZGs
via IFTTT

No comments