Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

2500 पैकेट इमली चस्का दिल्ली-विशाखापट्नम भेजा

जिला मुख्यालय में संचालित अरण्या प्रसंस्करण सहकारी समिति द्वारा निर्मित इमली चटनी ‘इमली चस्का’ की डिमांड अब बढ़ने लगी है। देश के अलग-अलग शहराें से ऑर्डर मिलने के बाद समिति ने अपना उत्पादन भी बढ़ा दिया है। गुरुवार को कलेक्टर विनीत नंदनवार ने 2500 पैकेट इमली चस्का से लदे वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश की राजधानी रायपुर, दिल्ली और विशाखापट्नम के लिए रवाना किया। इससे पहले इमली चस्का दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, ओडिशा, सिक्किम, उत्तराखंड जैसे देश के अन्य बड़े शहरों में सप्लाई की चुकी है। वहीं प्रदेश में कोरबा, बेमेतरा और रायपुर जिलों में भी इमली चस्का की सप्लाई की गई है।
ट्राइब्स इंडिया द्वारा लांच किए जाने के बाद से ही देश के कई बड़े शहरों से इमली चस्का के ऑर्डर आ रहें हैं। बताया गया कि पिछले दो महीने में ट्राइफेड के माध्यम से सुकमा के इमली चस्का की 5100 बाॅटल व पाउच विक्रय से अरण्या प्रसंस्करण सहकारी समिति को 1 लाख 40 हजार की आमदनी हुई है। किरंदुल, जगदलपुर, बचेली एवं रायपुर के खुदरा विक्रेताओं से भी लगभग 40 हजार के ऑर्डर समिति को मिले हैं।

ऑनलाइन ले रहे हैं ऑर्डर
गौरतलब है कि इसी साल गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ट्राइफेड) ने ‘ट्राइब्स इंडिया ई मार्केट प्लेस’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से एकमात्र सुकमा जिले के इमली चस्का उत्पाद को लॉन्च किया था। ट्राइफेड द्वारा ई-कामर्स वेबसाइट डब्लयूडब्लयूडब्लयू डाॅट ट्राइब्सइंडिया डाॅट काॅम के माध्यम से भी इमली चस्का को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gyoH3B
via IFTTT

No comments