सब इंजीनियर- 50 नक्सली उठा ले गए थे एसपी-ग्रामीणों के बयान लिए, ये अफवाह
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में हातमा और बस्तरबडरा के बीच पंचायत विभाग के सब इंजीनियर नरेंद्र कुमार भगत को अगवा किए जाने की खबरों के बीच एसपी ने कहा कि फिलहाल इस घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है। खबर पर जांच की है ग्रामीणों ने भी इस खबर को अफवाह बताया है। कलेक्टर से भी इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं यदि यह झूठी खबर सब इंजीनयर फैला रहा है तो उस पर भी नियमतः कार्रवाई होगी।
इससे पहले सब इंजीनियर ने कहा था कि वे शासकीय कार्य से 20 दिसंबर की शाम लगभग 4 बजे बड़ेराजपुर के बस्तरबडरा में सीसी रोड निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां से लौटते समय शाम लगभग 5 बजे हातमा और बस्तर बस्तरबडरा के बीच 40 से 50 हथियारबंद नक्सलियों ने उन्हें रोका और लगभग 12 किमी अंदर जंगल में बंधक बना कर पैदल ले गए। सब इंजीनियर नरेंद्र कुमार भगत को केवल धमकी देकर नक्सलियों ने देर रात लगभग 2 बजे रिहा कर दिया।
गौरतरब है कि पहले ये खबर निकलकर आ रही थी कि पंचायत विभाग के सब इंजीनियर नरेंद्र कुमार भगत को 50 नक्सलियों ने बंधक बनाकर सड़क निर्माण कार्य बंद करने की धमकी देकर रात 2 बजे छोड़ दिया था। लेकिन अब एसपी के बयान से मामला उलझ गयाहै
फिलहाल मामले को जांच में रखा गया है: एसपी
इधर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सब इंजीनियर नरेंद्र भगत को मंगलवार को उन्होंने अपने दफ्तर में बुलाया था। जहां उसने कहा कि शाम 5 बजे उसे नक्सली ले गए और रात 12 बजे रिहा कर दिया। उसका यह बयान सही नहीं लग रहा है। फिलहाल मामले को जांच में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34CpM5C
via IFTTT
No comments