Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी पूजा का अनुष्ठान शुरू, पांच दिनों तक होगी पूजा

धर्मनगरी कोतबा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा के साथ अघन मास में श्री लक्ष्मी पूजा का अनुष्ठान आयोजित किया गया है। यह आयोजन नगरवासी सार्वजनिक रूप से 18 वर्षों से करते आ रहे हैं जिसमें पहले दिन कोतबा खालपारा स्थित मां लक्ष्मी पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकली गई, जो सतीघाट धाम में समाप्त हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कलश मे जल भरकर शामिल हुईं।
कलश यात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर राममंदिर पारा, बस स्टैंड व परशुराम चौंक होते हुए सतीघाट धाम पहुंची। इस भव्य कलश यात्रा में संत समाज के अनुयायी भक्तों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोलक मांदर की थाप में रामायण की चौपाइयों पर गाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए। इस पावन यज्ञ में शामिल होने कोतबा नगरवासी सहित अन्य ग्रामों की महिलाएं और भक्त सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।
कलश यात्रा के बाद हवन पूजन का शुभारंभ किया गया जो मंगलवार से शुरू होकर 5 दिन तक आयोजित होने वाले इस पावन सार्वजनिक लक्ष्मी पूजन महोत्सव में प्रति दिन हवन पूजन व आरती होगी। अगहन माह के आखिरी गुरुवार तक कार्यक्रम में नगर के सभी भक्तगण बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ritual of Sri Lakshmi Puja begins with Kalash Yatra, worship will be for five days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EPwhA
via IFTTT

No comments