अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन का सौंदर्यीकरण कराने पर दिया जोर
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की व्यवस्था देखने मंगलवार कलेक्टर महादेव कावरे ने स्कूल भवन में पहुंचने। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को शेष बचे हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं समांतर पालियों में कार्य कराते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्मित विद्यालय भवन में सभी कक्षाओं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, फर्नीचर की व्यवस्था, शौचालय निर्माण, वाहन स्टैंड, कैंटीन सहित अन्य निर्माण कार्यो का मुआयना किया। कलेक्टर ने विद्यालय भवन में पूर्ण हो चुके कमरे, प्रयोगशाला सहित अन्य कमरों की सफाई करने एवं वहां के सामानों को व्यवस्थित रखने की निर्देश दिए। उन्होंने भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, कंप्यूटर सहित सभी प्रयोगशाला कक्ष में सभी प्रकार के उपकरणों एवं वहां विद्यार्थियों के प्रयोग करने की पर्याप्त व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने पुस्तकालय का अवलोकन कर वहां भी किताबों की व्यवस्था सहित बैठक व्यवस्था का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए इंडोर खेल की व्यवस्था हेतु भवन निर्माण के लिए आरईएस अभियंता को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रांगण के दोनों किनारे पर और रंग बिरंगे फूलों के पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ के.एस मंडावी, डीईओ एन.कुजूर, प्राचार्य संकल्प विनोद गुप्ता, आरईएस अभियंता श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rnFbAA
via IFTTT
No comments