चिंवरी सोसायटी में खरीदा गया धान
चिंवरी सोसायटी में पूजन कर धान खरीदी की शुरुआत की गई। समिति पदाधिकारियाें ने किसानों को बैठाकर मिठाई खिलाई। समिति के लोगों ने इस दौरान किसानों को बोरा देने के साथ टोकन और सात दिनों की सूची तैयार करने की बात कही। इस दौरान किसी से कोई भाई भतीजावाद नही किए जाने की बात कही। 1130 कट्टा धान खरीदा गया। समिति वालों का कहना है कि टोकन सबको दिए जा रहे हैं।
सिर्री के किसान कृष्ण कुुमार साहू ने बताया कि मेरा 34 क्विंटल धान बिक रहा है बाकी धान 1 जनवरी को बिकेगा। सिर्री के संजय त्रिपाठी ने बताया कि 5 एकड़ दो डिस्मिल जमीन है। मुझे तीन बार बेचने के लिए टोकन मिलेगा। इस अवसर पर बसंत साहू, उत्तम साहू, चन्द्रास साहू, सौहेन्द्र सिंह, एसडीओ पाल साहब, सुरेन्द्र साहू के अलावा समिति के लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Qdiae
via IFTTT
No comments