Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चिटफंड कंपनियों के सभी निवेशकों को ब्याज सहित पैसा वापस दिलाने की मांग

चिटफंड कंपनी में फंसे पैसे छत्तीसगढ़ अभिकर्ता व उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक की। जिसमें निर्णय लिया गया कि पैसे की वापसी के लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन मौन रहकर अनशन करने व पदयात्रा कर मुख्यमंत्री निवास जाने की रणनीति बनाई। दल्लीराजहरा में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई।
संघ के प्रमुख नंदकुमार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लगभग 20 लाख परिवार के 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए 110 चिटफंड कंपनियों में फंसे हैं।। पैसा वापसी के लिए 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बने दो साल बीत गए हैं। अब तक सिर्फ एक कंपनी यालको ग्रुप की ही जमीन को सरकार ने कुर्क कर निवेशकों का 30 प्रतिशत पैसा वापस की गई है। जबकि मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनका पैसा वापस किया जाएगा। चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े। बैठक में संघ के संरक्षक घनाराम साहू, अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी, सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुरसिंग साहू, सीताराम मंडावी, शंकर लाल साहू, सतीश यादव, बिशेसर सिन्हा, करबारी गावड़े, संतूराम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू, रामसिंह राजपूत, सुक्रेंन गोटा, सुक्कुराम उइके, पांडे राम सलाम, हरिशंकर देवांगन, दुलार दास, सुमरण दास, डोमेंद्र भूआर्य, प्यारेलाल भोयर के साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर व राजनांदगांव जिले के अभिकर्ता व निवेशक उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to return money with interest to all investors of chit fund companies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37HhaMV
via IFTTT

No comments